{"_id":"6749476877e5c827e8062117","slug":"sale-of-timber-bamboo-logs-and-firewood-will-now-be-done-through-e-auction-in-chhattisgarh-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली और जलाऊ लकड़ी की बिक्री अब ई-नीलामी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली और जलाऊ लकड़ी की बिक्री अब ई-नीलामी से
Fri, 29 Nov 2024 11:37 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अब वनमंडलों के काष्ठागार-बांसागार में इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ का लकड़ी की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया नौ दिसंबर से ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
वन मंत्री केदार कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अब वनमंडलों के काष्ठागार-बांसागार में इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ का लकड़ी की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया नौ दिसंबर से ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इसकी शुरूआत धमतरी काष्ठागार से होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पहले इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ की बिक्री खुली नीलामी के माध्यम से किया जा रहा था।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ई-नीलामी प्रणाली लागू होने से इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ का ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से संबंधित डिपो के नीलामी दिनांक एवं अवधि पर कहीं से भी क्रय किया जाना संभव होगा। जबकि पूर्व में, नीलामी में भाग लेने के लिए नीलामी स्थल में ही उपस्थित होना पड़ता था। अब क्रेता अपनी सुविधा अनुसार स्थल से नीलामी में भाग लेकर इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ का क्रय कर सकते हैं।
ई-प्रणाली लागू होने से इमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ की नीलामी में पारदर्शिता होगी। खरीददारों को क्रय करने में सुविधा एवं उनके बहुमूल्य समय की बचत होगी। ई-प्रणाली लागू होने से इमारती लकड़ी, बल्ली, बांस एवं जलाऊ से प्राप्त होने वाले वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राजस्व में कम से कम 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।