फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sakti Police arrested three accused including two minors for stealing a motorcycle

सक्ती पुलिस का बड़ा एक्शन: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो नाबालिग संग तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन भी बरामद

Thu, 07 Aug 2025 01:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल दो नाबालिगों समेत एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने पास से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई है।

विज्ञापन
Sakti Police arrested three accused including two minors for stealing a motorcycle
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में संलिप्त एक आरोपी और दो बालकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की गई कुल तीन मोटरसाइकिलों बरामद किया गया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला तीन अगस्त 2025 का है, जब जैजैपुर थाना क्षेत्र के सेंदुरी निवासी मनीष तेंदुलकर अपनी बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर से प्रयोगशाला परिचालक की परीक्षा देने सक्ती आया था। उसने अपनी बाइक सक्ती के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन


परीक्षा दिलाने के बाद जब वह दोपहर 1:30 बजे लौटे तो बाइक गायब मिली। जिसके बाद उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान कर परसदाखुर्द निवासी विरेंद्र महंत (33 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर तीन मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। चोरी की गई बाइकों में से एक स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास से चोरी की गई थी, जबकि दो अन्य वाहन बुधवारी बाजार क्षेत्र से चोरी कर रेस्ट हाउस मे छिपाए गए थे।


पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं और आरोपी विरेंद्र महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड, जांजगीर के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता के कारण मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed