फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sagun Singh got injured while going to the forest to pluck leaves in Rajnandgaon

Rajnandgaon: पत्ता तोड़ने जंगल गये थे सगुन सिंह, अचानक चली गोली और हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Sat, 09 Mar 2024 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 05:42 PM IST
सार

राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के खड़गांव थाना क्षेत्र के बोदरा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सगुन सिंह सलामे जंगल में पत्ता तोड़ने गए थे और जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान उनको गोली लग गई।

विज्ञापन
Sagun Singh got injured while going to the forest to pluck leaves in Rajnandgaon
घायल का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के खड़गांव थाना क्षेत्र के बोदरा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सगुन सिंह सलामे जंगल में पत्ता तोड़ने गए थे और जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान उनको गोली लग गई। गोली लगने से शख्स वहीं गिर गया, घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने जंगल में सगुन सिंह की तलाश की तो सगुन जंगल में बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके सीने में छर्रा फंसा होने की आशंका है और प्राथमिक उपचार के बाद सगुन सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

वहीं पूरे मामले में पुलिस यह स्पष्ट नहीं बता पा रही है कि ग्रामीण पर नक्सलियों ने गोली चलाया है कि किसी और ने पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है। एसपी रत्ना सिंह ने कहा कि आज सुबह खड़गांव थाना में एक रिपोर्ट आई की एक व्यक्ति शाम को पत्ता तोड़ने गए थे जो कि घर नहीं आए गांव वालों ने ढूंढा वह घायल अवस्था में पड़े हुए थे उनके सीने में चोट लगी हुई थी,उनका कहना है कि यह पत्ता तोड़ने गए थे वहां कुछ चलने की आवाज ही नहीं सुनाई दी फिर वह बेहोश हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed