{"_id":"66fe599851d37a71ec0066d6","slug":"safai-didis-beautified-side-of-civil-line-road-by-making-it-like-garden-from-waste-bottles-in-korea-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ से जुगाड़: डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रहीं सफाई दीदीयां, सड़क के किनारे को गार्डनुमा बनाकर संवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ से जुगाड़: डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रहीं सफाई दीदीयां, सड़क के किनारे को गार्डनुमा बनाकर संवारा
Thu, 03 Oct 2024 02:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:16 PM IST
सार
कोरिया जिले में सफाई दीदीयों ने बेकार बोतल से सिविल लाइन सड़क के किनारे को गार्डनुमा बनाकर संवार रही हैं। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत इस सौंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरिया जिले के अंतर्गत आने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की सफाई दीदीयों के द्वारा बेकार-रद्दी सामानों से सिविल लाइन सड़क के किनारे का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिनरल वाटर और कोल्ड ड्रिंक्स की बेकार बोतल से सिविल लाइन सड़क के किनारे को गार्डनुमा बनाकर संवार रही हैं।
विज्ञापन
खाली बोतल में रेत भरकर सिस्टमैटिक तरीके से सीमेंट से जोड़ रही हैं। अभी विश्राम गृह के सामने सिर्फ एक हिस्से का सौंदयीकरण करा रहे हैं। हालांकि पीएचई कार्यालय से सुभाष तिराहे तक एसईसीएल ने सीएसआर मद से सौंदर्यीकरण कराया था, लेकिन नगर पालिका की अनदेखी और बिना रखरखाव के कारण बेकार हो गया है। अब स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत इस सौंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस विषय पर नगर पालिका सीएमओ संजय दुबे ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर सफाई का कार्य किया गया है। इसी के तहत सफाई दीदियों के द्वारा रद्दी और बेकार बोतल से साज सजावट का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों से आह्वान किया कि वो खुद आकर दीदियों के द्वारा किए गए इस कार्य का अवलोकन करें और दीदियों का उत्साहवर्धन करें।
विज्ञापन