फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sadhram massacre Yadav community did not sell milk in Kawardha distric

साधराम हत्याकांड : यादव समाज ने जिले में नहीं बेचा दूध, सीबीआई जांच, एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग

Thu, 22 Feb 2024 03:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 03:46 PM IST
सार

समाज के जिला अध्यक्ष राकेश यदु ने बताया कि 21 जनवरी को ग्राम लालपुरकला निवासी गौ सेवक साधराम यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Sadhram massacre Yadav community did not sell milk in Kawardha distric
चरवाहा न्याय रैली में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुरकला में 21 जनवरी को साधराम यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कई गंभीर धारा भी लगाया गया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर आज गुरुवार 22 फरवरी को यादव समाज कवर्धा में चरवाहा न्याय रैली निकालेगी। 

विज्ञापन

 

इस प्रदर्शन को लेकर कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में सभा का आयोजन किया जा रहा है। यादव समाज के लोग खुमरी, लाठी लेकर शामिल हुए। समाज के जिला अध्यक्ष राकेश यदु ने बताया कि 21 जनवरी को ग्राम लालपुरकला निवासी गौ सेवक साधराम यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। हत्या के कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार के लोगों को अब तक न्याय नहीं मिला है। मामले की सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा व एक परिजन को शासकीय नौकरी देने की मांग है। 

विज्ञापन

 

 

वहीं दूसरी ओर विधानसभा रायपुर में इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने उठाया है। भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र सबके सामने हैं। साधराम यादव की नृशंस हत्या को एक महीने बीत जाने के बावजूद परिवार निष्पक्ष जांच और जायज मुआवजे की मांग को लेकर भटक रहा है। सदन पर सवाल उठाने पर विधायकों को निलंबित कर दिया जाता है। स्व.साधराम के परिजनों को न्याय दिलाने कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। गौरतलब है कि बुधवार को विधायक देवेन्द्र यादव ने ग्राम लालपुर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


आतंकी कनेक्शन का दावा 

पुलिस ने हत्या में शामिल सभी छह आरोपियों के खिलाफ 16 यूएपीए एक्ट जोड़ा है। यानी साधराम यादव हत्याकांड में आतंकी कनेक्शन के सबूत पुलिस को मिले है। वर्तमान में पांच आरोपी कवर्धा के जेल व एक नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह में है। आरोपी के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता की धारा जोड़ी गई है। प्रदेश में पहली बार किसी हत्याकांड में आंतकी कनेक्शन का दावा किया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे कई साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed