फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Russian created a ruckus in the capital at midnight: was driving car while drunk, hit a scooter rider

रायपुर में आधी रात रशियन युवती का 'हाई वोल्टेज ड्रामा': नशे में धुत होकर बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर

Thu, 06 Feb 2025 04:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर बीती रात को रशियन युवती ने जमकर बवाल काटा। आधी रात रशियन युवती नशे में धुत होकर स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Russian created a ruckus in the capital at midnight: was driving car while drunk, hit a scooter rider
राजधानी में आधी रात रशियन युवती ने की जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर बीती रात को रशियन युवती ने जमकर बवाल काटा। आधी रात रशियन युवती नशे में धुत होकर स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच कार सवार रशियन युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। काफी देर तक पुलिस उसे समझाती रही। फिर पकड़कर थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे। दोनों ही नशे में धुत थे। कार रशियन युवती चला रही थी। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे तीन युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हो गए, जो रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन







पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। आस-पास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे कार को रुकवाया। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 


मौके पर तेलीबांधा पुलिस पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। इस दौरान कार चालक रशियन युवती ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया। काफी देर तक पुलिस उसे समझाती रही। फिर कुछ देर बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों के नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी है। कार में भारत सरकार लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तेज रफ्तार में लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद इसमें ड्रिंक एंड ड्राइव की धारा भी जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवती गलती करने के बाद भी वहां मौजूद पुलिस वालों से बहस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed