फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rs 1.63 crore Financial irregularities in land registration at CG, three sub-registrars suspended

जमीन पंजीकरण में 1.63 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी: 3 उप पंजीयक सस्पेंड, वित्त मंत्री चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई

Sun, 11 Aug 2024 03:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 03:24 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदी-बिक्री में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गलत पंजीयन करके एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 80 रुपए के राजस्व के नुकसान के आरोप मामले में तीन डिप्टी रजिस्टार को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Rs 1.63 crore Financial irregularities in land registration at CG, three sub-registrars suspended
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदी-बिक्री में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गलत पंजीयन करके एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 80 रुपए के राजस्व के नुकसान के आरोप मामले में तीन डिप्टी रजिस्टार को निलंबित किया गया है। इनमें रायपुर की सीनियर डिप्टी रजिस्टार मंजूषा मिश्रा, रायपुर के तत्कालीन डिप्टी रजिस्टर सुशील देहारी और दुर्ग  के तत्कालीन डिप्टी रजिस्टर शशिकांत पात्रे शामिल हैं।  विभागीय मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कही है। मामले में वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री चौधरी के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग ने जांच में सबूत मिलने पर यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


रायपुर की अधिकारी मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने गाइडलाइन के नियम और शर्तों का पालन नहीं किया है। उनके गलत मूल्यांकन से पंजीयन शुल्क में सरकार को 87 लाख 12 हजार 714 रुपये का नुकसान पहुंचा है। पंजीयन विभाग के सतर्कता प्रकोष्ठ रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ और बेमेतरा जिले के रजिस्टार ऑफिस में दस्तावेजों की औचक जांच की गई। इसमें 18 केस में 1.02 करोड रुपए की राजस्व हानि का पता चला है। इस पर आरोपियों के खिलाफ पंजीयक शुल्क की वसूली के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही उप पंजीयक और और जिला पंजीयकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed