{"_id":"612287718ebc3e79de062295","slug":"rpf-arrested-child-thief-girl-from-train-who-stole-a-kid-from-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर से बच्चा चोरी करके दिल्ली बेचने जा रही थी युवती, आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर से बच्चा चोरी करके दिल्ली बेचने जा रही थी युवती, आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाकर पकड़ा
Sun, 22 Aug 2021 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित सिम्स अस्पताल से एक बच्चे को चोरी करके भागने वाली युवती को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्चे को लेकर दिल्ली जा रही थी जहां उसकी योजना उसे बेच देने की थी। आरपीएफ ने युवती को मध्यप्रदेश के उमरिया रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह घटना 19 अगस्त की है जब सिम्स अस्पताल से सात महीने का एक बच्चा चोरी हो गया था। जानकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता सात अगस्त को बच्चे को लेकर लूथरा शरीफ गए थे। यहां से 18 अगस्त को करगी रोड कोटा जाने के लिए रेलवे स्टेशन गए लेकिन वहां ट्रेन नहीं मिली तो स्टेशन पर ही रुक गए। रात में एक युवक-युवती भी वहीं थे।
विज्ञापन
उनके बीच बातचीत भी हुई और युवती बच्चे के साथ खेल रही थी। माता -पिता के अनुसार बच्चे को सर्दी हो गई थी। इसलिए वह उसे सिम्स अस्पताल ले जाने वाले थे। यह बात उन्होंने युवक-युवती को बताई। इसके बाद दोनों, बच्चे और उसके माता-पिता को सिम्स अस्पताल लेकर गए। यहां मौका देखकर युवती वहां से बच्चे को लेकर भाग गई।
विज्ञापन
मामला पुलिस के पास पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें संदिग्ध युवक पुष्पेंद्र गौड़ दिखा जिसे सत्यम चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह बच्चा चोरी करने की फिराक में घूम रहा था। गिरफ्तार युवती रितु यादव उसकी प्रेमिका है।
विज्ञापन
पुलिस ने रितु के घर छापा मारा तो पता चला कि वह ट्रेन से दिल्ली निकल गई है। इसके बाद उसका फोन सर्विलांस पर लगाया गया और आरपीएफ से संपर्क किया गया। उमरिया में ट्रेन को रुकवाया गया और आरपीएफ ने सघन तलाशी शुरू की। यहां एक स्लीपर डिब्बे में रितु यादव को बच्चे के साथ पाया गया। पुलिस बच्चे को लेकर आ रही है।