फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Robbery at gunpoint: Youths returning from ATM in Raipur targeted, accused arrested

कट्टे की नोक पर लूट: रायपुर में एटीएम से लौट रहे युवकों को बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Sep 2025 12:03 PM IST
सार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई कट्टा लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह (28) को दबोच लिया है। उसके पास से नगदी रकम, वारदात में प्रयुक्त बाइक, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Robbery at gunpoint: Youths returning from ATM in Raipur targeted, accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई कट्टा लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह (28) को दबोच लिया है। उसके पास से नगदी रकम, वारदात में प्रयुक्त बाइक, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं उसका साथी दीपक तिवारी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एक सितंबर को उज्ज्वल निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ जी.ई. रोड स्थित एनआईटी के पास एटीएम में रकम जमा करने पहुंचा था। मशीन खराब होने पर दोनों लौट रहे थे। कुकुरबेडा डुमरतालाब के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने स्कूटी रोकी और कट्टा तानकर 4500 रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की। घटनास्थल की बारीकी से जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस कबीर नगर निवासी हरमीत सिंह तक पहुंची। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए साथी दीपक तिवारी का नाम भी उजागर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हरमीत सिंह के पास से 3700 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फरार आरोपी दीपक तिवारी की तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed