{"_id":"6828a32cfc5536dc5607bee4","slug":"roads-of-korba-district-will-be-rejuvenated-rs-143-crore-approved-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति
Sat, 17 May 2025 08:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 17 May 2025 08:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने के लिए जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
कोरबा जिले को 143 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने के लिए जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं, जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत 15 महीनों में लगभग 400 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें से अनेकों कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अनेक कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, मैं भरोसा दिलाता हूँ कि कोरबा के विकास हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मंत्री देवांगन आज कोरबा शहर के 07 वार्डो के लिए 68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भूमिपूजन किए।
मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जोन के 09 वार्डो में 86 लाख रूपये के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 23 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 04 करोड़ रूपये के विकास कार्य कोरबा जोन के वार्डो के लिए थे।