फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road worth crores of rupees collapsed in four months, Congress surrounded BJP in Jagdalpur

CG: चार महीने में टूटी करोड़ों की सड़क, कांग्रेस ने BJP को घेरा, मौर्य बोले- भाजपा-भ्रष्टाचार अब समनार्थी शब्द

Thu, 09 Oct 2025 04:05 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 09 Oct 2025 04:05 PM IST
सार

सुशील मौर्य ने कहा कि यह सड़क महज चार महीने पहले बनी है, लेकिन अब इसमें गड्ढे बनने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

विज्ञापन
Road worth crores of rupees collapsed in four months, Congress surrounded BJP in Jagdalpur
बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को राजीव भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा और भ्रष्टाचार अब एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद ढाबा के सामने से ज्योति नर्सरी, हाटकचोरा और करकापाल तक बनी वैकल्पिक बायपास सड़क में 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार रुपये का बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है।
विज्ञापन


सुशील मौर्य ने कहा कि यह सड़क महज चार महीने पहले बनी है, लेकिन अब इसमें गड्ढे बनने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार छुपाने के लिए भाजपा सरकार ने बाहरी वाहनों का परिचालन रोक दिया और जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क की स्वीकृति कांग्रेस सरकार में हुई थी, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसका निर्माण भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। “साढ़े तीन मीटर की पुरानी सड़क पर भारी वाहन चलते थे, लेकिन 8 करोड़ 66 लाख खर्च कर बनी इस नई सड़क पर भारी वाहन तक नहीं चल पा रहे। इसका जवाब भाजपा के मंत्री, सांसद और स्थानीय विधायक को जनता के बीच आकर देना चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कोमल सेना, पार्षद सूर्यापानी, सुशीला बघेल, जस्टिन भवानी, लोकेश चौधरी, निकेतराज झा, अनुराग महतो, एस. नीला और उस्मान रजा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed