{"_id":"68674cc51b9520e478009e8f","slug":"road-got-damaged-on-the-second-day-of-patching-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर-रामानुजगंज : मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, पैचिंग के दूसरे दिन ही उखड़ी सड़क; ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर-रामानुजगंज : मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, पैचिंग के दूसरे दिन ही उखड़ी सड़क; ग्रामीण परेशान
Fri, 04 Jul 2025 09:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:08 AM IST
सार
बलरामपुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। वहीं, सड़क की मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती का खेल जारी है।
विज्ञापन
पैचिंग के दूसरे दिन ही उखड़ी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। वहीं, सड़क की मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती का खेल जारी है। बीते शनिवार की शाम को मूसलाधार बारिश के बीच पैचिंग का कार्य सड़क पर हुआ। सोमवार तक पैचिंग उखड़ गया। अब इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा लोगों भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में टू लेन सड़क निर्माण के लिए रामानुजगंज से अंबिकापुर तक टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इसके लिए तेजी से पेड़ की भी कटाई हो रही है। कार्य सितंबर अक्टूबर से प्रारंभ होगा। वहीं, उससे पहले सड़क की मरम्मत के लिए 10 करोड रुपये स्वीकृत हुए हैं। लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती का खेल हो रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को बरसते पानी के बीच शाम को अग्रसेन चौक से लेकर बास डिपो तक पैचिंग का कार्य कराया गया। जो सिर्फ दो दिन तक ही चला सोमवार को फिर से सड़क वही स्थिति में आ गई, जिसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन