{"_id":"66f5061665ffd5e7760aead0","slug":"road-accident-speeding-coal-trailer-overturns-in-raigarh-driver-trapped-in-cabin-dies-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ में तेज रफ्तार कोयला ट्रेलर पलटा, केबिन में फंसे चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ में तेज रफ्तार कोयला ट्रेलर पलटा, केबिन में फंसे चालक की हुई मौत
Thu, 26 Sep 2024 01:07 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक रमेश ठाकुर (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन
रायगढ़ में कोयला लोड ट्रेलर पलटने से चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीती रात रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटित हुई, जिसमें एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर के चालक रमेश ठाकुर (32) केबिन में फंस गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना रात करीब 1:30 बजे हुई, जब ट्रेलर क्रमांक CG13 LA 4176 कंचनपुर से छाल जाने वाले बायपास मार्ग पर अशोक लिलैंड शो रूम के सामने पुलिया के पास तेज गति से चल रहा था। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेलर पलट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम ने फौरन राहत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर के चलने से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वे सुरक्षा मानकों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन