फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road accident in Kondagaon A group going to Dantewada was crushed by a tractor

कोंडागांव में सड़क हादसा : दंतेवाड़ा जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला, युवती की मौत, दो गंभीर घायल

Tue, 23 Sep 2025 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। दंतेवाड़ा माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले युवतियों के जत्थे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से कुचल दिया।

विज्ञापन
Road accident in Kondagaon A group going to Dantewada was crushed by a tractor
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। दंतेवाड़ा माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले युवतियों के जत्थे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से कुचल दिया। इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांटागांव से 14 युवक-युवतियों का जत्था धार्मिक आस्था से भरी यात्रा पर था। दोपहर करीब 3:30 बजे जत्था राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दहिकोंगा कोल्ड स्टोरेज के पास खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने अचानक पीछे से आकर जत्थे की कुछ युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महादई नेताम (निवासी कांटागांव) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सदबती मंडावी और ललिता मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार ललिता मरकाम की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। यह जत्था नवरात्रि के अवसर पर मां दंतेश्वरी के दर्शन हेतु पैदल यात्रा कर रहा था। श्रद्धा से भरी यात्रा अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed