फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   road accident in chhattisgarh; nine-year-old girl dies after being crushed by truck in gpm

GPM: नौ साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, घर के सामने खेल रही थी; भाग रहे चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Wed, 22 Mar 2023 07:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Mar 2023 07:33 PM IST
सार

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आगे घेराबंदी कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। 
 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; nine-year-old girl dies after being crushed by truck in gpm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने नौ  साल की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक रुकवा लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दानीकुंडी गांव निवासी सोनाक्षी प्रधान (9) बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर ही खेल रही थी। इसी दौरान कोटमी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया और भाग निकला। हादसा होते देख परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




इसके बाद बच्ची को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आगे घेराबंदी कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed