फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accident in chhattisgarh;bike rider minor killed in pickup collision

Sakti: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग की मौत, शव के इतने टुकड़े हुए कि मौके पर कराना पड़ा पोस्टमार्टम

Mon, 12 Dec 2022 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Dec 2022 02:20 PM IST
सार

प्रशासन की ओर से जुनैद के बड़े भाई को सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपये दिए गए हैं। टक्कर और सड़क पर घिसटने से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे देखते हुए डॉक्टरों को मौके पर बुलाया गया और वहीं पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
accident in chhattisgarh;bike rider minor killed in pickup collision
जुनैद खान (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रविवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाबालिग उछलकर दूर जा गिरा। उसका शव कई जगह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। हादसा डभरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम घोघरी निवासी जुनैद खान (17) मजदूरी करता था। वह रविवार शाम करीब 4 बजे बाइक लेकर घूमने के लिए निकला था। अभी वह करीब दो किमी दूर छपोरा गांव के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जुनैद बाइक सहित दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोग भड़क गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, पर लोग नहीं माने। 
विज्ञापन




इसके बाद मालखरौदा एसडीएम रजनी भगत और राजस्व अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। जुनैद के बड़े भाई को सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपये दिए गए हैं। टक्कर और सड़क पर घिसटने से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे देखते हुए डॉक्टरों को मौके पर बुलाया गया और वहीं पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed