{"_id":"68a3fad5569ca41d8a0759a2","slug":"river-water-flowing-over-the-bridge-heavy-rain-warning-contact-with-orissa-lost-in-sukma-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा: पुल के ऊपर से बह रहा नदी का पानी, भारी बारिश की चेतावनी, उड़ीसा से टूटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा: पुल के ऊपर से बह रहा नदी का पानी, भारी बारिश की चेतावनी, उड़ीसा से टूटा संपर्क
Tue, 19 Aug 2025 10:01 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:01 AM IST
सार
सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ज़िला मुख्यालय का उड़ीसा से संपर्क टूट गया है, क्योंकि शबरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
विज्ञापन
उड़ीसा से टूटा संपर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ज़िला मुख्यालय का उड़ीसा से संपर्क टूट गया है, क्योंकि शबरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पुल पर पानी आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और वाहनों के पहिए थम गए हैं। एहतियातन पुलिस बल मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उड़ीसा में भी अनवरत बारिश हो रही है, जिसकी वजह से देर रात के बाद शबरी का जलस्तर और बढ़ गया। नदी का उफान आसपास के इलाकों के लिए भी खतरे का संकेत दे रहा है। स्थिति पर नज़र रखने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से नदी-नाले पार करने की कोशिश न करें और अपनी जान को जोखिम में न डालें। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों को सहायता का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन