फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Review meeting of Backward Classes and Minority Development Department concluded

Raipur News: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Fri, 29 Aug 2025 04:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Aug 2025 04:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

विज्ञापन
Review meeting of Backward Classes and Minority Development Department concluded
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्रवृत्ति और छात्रावास निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के प्रारंभ में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय संरचना और गतिविधियों की जानकारी दी। मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों से विभाग के अंतर्गत आने वाले आयोगों एवं बोर्ड की कार्यप्रणाली पर जानकारी ली। इस दौरान सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभागों में 500-500 सीटर छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव पर विचार किया गया। साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण और वर्तमान छात्रावासों की मरम्मत की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।#

विज्ञापन

मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाएं राज्य में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्रों को लाभान्वित करने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विभागीय अपर संचालक, उप संचालक और उपायुक्त स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed