फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Revenue Minister Tankaram Verma inaugurated the 4th Samarth Bharat Conclave in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया 4 थी समर्थ भारत कॉन्क्लेव का उद्घाटन, कही ये बात

Thu, 05 Jun 2025 04:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Jun 2025 04:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को कौशल विकास, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन
Revenue Minister Tankaram Verma inaugurated the 4th Samarth Bharat Conclave in Chhattisgarh
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया 4 थी समर्थ भारत कॉन्क्लेव का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को कौशल विकास, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। आईसेक्ट समूह द्वारा यहां एक स्थानीय होटल में आयोजित 4 थी समर्थ भारत कॉन्क्लेव में कहा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ”कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यमिता की भूमिका“ पर चर्चा कर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व कौशल का विकास होता है।
विज्ञापन


मंत्री वर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल आधारित शिक्षा अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विज़न को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को समृद्धशाली बनाना जरूरी है। इसके लिए इस कॉन्क्लेव में होने वाली चर्चा से मदद मिलेगी। युवा शक्ति के माध्यम से देश के विकास को गति मिलेगी। राज्य के पहले बजट में ज्ञान तथा दूसरे बजट में ज्ञान को गति देने वाले तत्वों को बजट का आधार बनाया गया। समृद्ध राष्ट्र और राज्य बनाने के लिए समाज का सर्वांगीण विकास बहुत जरूरी है। राज्य को विकसित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण की ओर तेजी से कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन आईसेक्ट समूह द्वारा किया गया, जो शिक्षा, सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विख्यात है। इस अवसर पर डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी का भी विशेष सहयोग रहा। कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और नवाचारकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed