{"_id":"5e9eacf78ebc3e903f6c2399","slug":"returning-home-by-walking-on-tracks-during-lockdown-two-killed-by-train-in-chhattishgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान पटरियों पर चलकर लौट रहे थे घर, ट्रेन से कटकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान पटरियों पर चलकर लौट रहे थे घर, ट्रेन से कटकर दो की मौत
Tue, 21 Apr 2020 02:11 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मरवाही पेंड्रा गोरेल्ला जिले के गोरखपुर स्थित खाद बीज कंपनी में काम करने वाले चार मजदूर लॉकडाउन के दौरान पटरियों से होते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की कटकर मौत हो गई।
लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के बाद पैदल ही पटरियों से होते हुए चार मजदूर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच अनुपपुर-अंबिकापुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह दो मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे कटकर दोनों की मौत हो गई, वहीं, दो मजदूर बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया।
राज्य के सूरजपुर जिले के कई मजदूर मरवाही पेंड्रा गोरेल्ला जिले के गोरखपुर में खाद बीज कंपनी में काम करते हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण कंपनी फिलहाल बंद है। इसी के चलते सूरजपूर जिले के गेवरा उजगी निवासी कमलेश्वर राजवाड़े, गुलाब राजवाड़े और दो अन्य मजदूर पैदल ही वहां से अपने घर के लिए चल दिए थे। वे सोमवार की शाम खाना खाने के बाद रात भर अनुपपुर-अंबिकापुर रेलवे लाइन पर चलते रहे।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह 8:30 मनेंद्रगढ़ के हसदेव जंगल से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक के बीच पहुंचे ही थे कि अचानक वो मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी की चपेट में आने से कमलेश्वर और गुलाब राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।