{"_id":"6942b3e2be619c76ee0de02a","slug":"residents-of-ward-9-protest-demanding-basic-amenities-blockade-municipal-corporation-zone-9-in-raipur-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: मूलभूत सुविधाओं को लेकर वार्ड 9 के लोगों का प्रदर्शन, नगर निगम जोन-9 का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: मूलभूत सुविधाओं को लेकर वार्ड 9 के लोगों का प्रदर्शन, नगर निगम जोन-9 का किया घेराव
Wed, 17 Dec 2025 07:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:18 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के वार्ड क्रमांक 9, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर नागरिकों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर नजर आया।
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं को लेकर वार्ड 9 के लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के वार्ड क्रमांक 9, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर नागरिकों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर नजर आया। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम जोन-9 मोवा कार्यालय का घेराव कर अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की आपूर्ति अनियमित है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बदहाल है, कचरा उठाव नियमित नहीं हो रहा और कई गलियों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है।
कांग्रेस के छाया पार्षद गवेश साहू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। नागरिकों ने बाउंड्री वॉल निर्माण, नियमित सफाई, बेहतर कचरा प्रबंधन और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया कि वे मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।