{"_id":"64183e94373eb0b6e80261f9","slug":"reservation-bill-controversy-in-cg-congress-mlas-meet-governor-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण बिल विवाद: कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल से मुलाकात, मंत्री लखमा ने कहा- जारी रहेगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण बिल विवाद: कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल से मुलाकात, मंत्री लखमा ने कहा- जारी रहेगी लड़ाई
Mon, 20 Mar 2023 04:38 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी विधायकों ने आज सोमवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आरक्षण के मुद्दे को लेकर मुलाकात की । इस दौरान कांग्रेसी विधायकों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द आरक्षण बिल को पास किया जाए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी विधायकों ने आज सोमवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आरक्षण के मुद्दे को लेकर मुलाकात की । इस दौरान कांग्रेसी विधायकों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द आरक्षण बिल को पास किया जाए। आरक्षण बिल पास नहीं होने से राज्य में सरकारी भर्तियां नहीं हो रही हैं। इससे युवा वर्ग काफी परेशान हैं ।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बात को गंभीरता से सुना है। इस दौरान एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इस बिल को लेकर कार्रवाई चल रही है। समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जब तक ये बिल पास नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमें कोर्ट से लेकर जहां भी जाना पड़ेगा जाएंगे पर ये बिल पास कराकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि लग रहा है कि राज्यपाल बीजेपी के दबाव में है। मामले में राजनीति की जा रही है।