फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Republic Day 2025: CM vishnu deo Sai hoisted flag, Celebration on Republic Day in CG

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर जश्न: हर तरफ शान से लहराया तिरंगा; सीएम साय ने किया ध्वजारोहण, कही ये बड़ी बात

Sun, 26 Jan 2025 10:30 AM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:30 AM IST
सार

Republic Day 2025: Republic Day   Celebration in CG: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर जश्न का माहौल है। हर तरफ हमारा तिरंगा लहरा रहा है।

विज्ञापन
Republic Day 2025: CM vishnu deo Sai hoisted flag, Celebration on Republic Day in CG
सीएम साय ने किया ध्वजारोहण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Republic Day 2025: Republic Day   Celebration in CG: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर जश्न का माहौल है। हर तरफ हमारा तिरंगा लहरा रहा है। 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा संभाग के जिला मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।  
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई, उन संविधान निर्माताओं का योगदान है, जिन्होंने इस संविधान के माध्यम से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। उन विभूतियों का योगदान है, जो संविधान की रक्षा के लिए हमेशा डटे रहे। संविधान के मूल्यों पर चलकर अंत्योदय का कल्याण करते रहे। नक्सलवाद से लड़ते हुए देश की एकता और अखण्डता के लिए अनेक जवानों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, ताकि हम सुरक्षित रह सकें और समाज में शांति स्थापित हो सके। इन जवानों की शहादत को मैं शत्-शत् नमन करता हूं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की यात्रा के साथ ही दुनिया के अनेक देशों ने भी अपनी स्वतंत्रता की यात्रा प्रारंभ की, लेकिन इनमें से कई देशों में शासन व्यवस्था पटरी से उतर गई और वहां की जनता आज अराजकता का सामना करने मजबूर है। गणतांत्रिक परंपराओं की अपनी ऐतिहासिक जड़ों और अपने श्रेष्ठ संविधान के बूते लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत अविचल खड़ा ही नहीं है बल्कि निरंतर तरक्की के नये शिखरों को छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed