{"_id":"65b287992656e5465b08c80e","slug":"republic-day-2024-cm-vishnu-deo-sai-jagdalpur-and-munat-will-hoist-flag-in-rajnandgaon-know-who-hoist-tricol-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic day 2024: सीएम साय जगदलपुर और मूणत राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, जानें कौन, कहां फहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic day 2024: सीएम साय जगदलपुर और मूणत राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, जानें कौन, कहां फहराएगा तिरंगा
Thu, 25 Jan 2024 09:39 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:39 PM IST
सार
Republic day 2024 in Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Republic day 2024 in Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर में, उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधायक राजेश मूणत राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
वहीं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहाराम अजगले सक्ती, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मण्डावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में, सांसद चुन्नीलाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले और विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह विधायक रेणुका सिंह सूरजपुर, विधायक भइया लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर, विधायक गोमती साय जशपुर, विधायक लता उसेंडी कोण्डागांव, विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक भावना बोहरा कबीरधाम, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चौतराम अटामी दंतेवाड़ा, विधायक प्रवीण कुमार मरपची गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में और विधायक आशाराम नेताम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ध्वजारोहण करेंगे।