फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Renuka Singh met BJP National President JP Nadda at his residence chhattisgarh cm

CG: रेणुका सिंह बनेंगी छत्तीसगढ़ की सीएम! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, 30 मिनट तक हुई बातचीत

Thu, 07 Dec 2023 06:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Dec 2023 06:58 PM IST
सार

भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीतने वाली रेणुका सिंह ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। रेणुका सिंह और जेपी नड्डा के बीच करीब 30 बातचीत हुई। 

विज्ञापन
Renuka Singh met BJP National President JP Nadda at his residence chhattisgarh cm
रेणुका सिंह ने जेपी नड्डा से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसढ़ में अभी सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकार है। भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीतने वाली रेणुका सिंह ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। रेणुका सिंह और जेपी नड्डा के बीच करीब 30 बातचीत हुई। मुख्यमंत्री के फेस को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले मुलाकात हुई है। सीएम के ऐलान से पर मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ा और जीता। इसीलिए अभी तक कोई चेहरे नहीं मिल सका है। तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद चार दिन बीत चुके हैं और अभी चेहरे की तलाश है, लेकिन रेणुका सिंह की इस बीच मुलाकात एक नया मोड़ लेकर आई है। वहीं, अभी तक सीएम न तय कर पाने को लेकर कांग्रेस ने तंज कसना शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली में जेपी नड्डा का घर का पावर सेंटर बना हुआ है। मुलाकातों का दौर जारी है। अभी राजस्थान में भी सीएम चेहरा सामने नहीं आ सका है।  
विज्ञापन


रेणुका सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ में सीएम फेस अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रेणुका सिंह दोनों ही लोकसभा सांसद भी रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि भाजपा इस बार किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है। फिलहान विधायकी का चुनाव जीतने के बाद दोनों सांसदों नए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सीएम के लिए किस का नाम सामने आता है, इसका इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed