फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Red Cross District Management Committee meeting ends, these topics were discussed Raipur

Raipur News: रेडक्रॉस जिला प्रबंध समिति की बैठक खत्म, इन विषयों पर की गई चर्चा

Wed, 09 Jul 2025 06:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

रायपुर कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला प्रबंध समिति की बैठक हुई।

विज्ञापन
Red Cross District Management Committee meeting ends, these topics were discussed Raipur
रेडक्रॉस जिला प्रबंध समिति की बैठक खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस दौरान आयुक्त नगर निगम विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत रायपुर कुमार बिश्वरंजन, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव डॉ. मिथिलेश चौधरी, जिला रेडक्रॉस के चेयरमेन राजू शर्मा, वाईस चेयरमेन डॉ. प्रीति नारायण एवं समस्त सदस्यों के उपस्थिति हुए। जिसमें निम्न विषयों पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन


1. जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी का 10 प्रतिशत अंशदान राशि के संबंध में  जिला कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल से अंशदान राशि, जिला रेडक्रॉस सोसायटी में जमा किया जावे। वर्ष 2023-24 में मात्र 30 स्कूल एवं वर्ष 2024-25 में मात्र 25 स्कूल द्वारा ही जेआरसी का अंशदान प्राप्त हुआ है। जो कि जिले के स्कूल की संख्या के अनुसार बहुत ही कम है।
विज्ञापन

2. कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक हाई स्कूल एंव हायर सेकेण्डरी स्कूल में रेडक्रॉस की जानकारी एवं प्राथमिक सहायता उपचार की प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर तैयार करने के निर्देश दिये गये। मास्टर ट्रेनर्स के लिए   1 वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि वे स्कूलों में भ्रमण कर सके एवं साथ ही स्कूल के शिक्षको को रेडक्रॉस की सदस्य बनाये जाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. रेडक्रॉस सदस्यता के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रबंध समिति के सदस्य अपने-अपने स्तर पर नये सदस्य बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। एवं अधिक से अधिक सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे। 

4. कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिले में अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करें। 

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ व्हीके खण्डेलवाल, रेडक्रॉस संरक्षक सदस्य सीताराम अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार कश्यप एवं उपसंरक्षक सदस्य    डॉ. एस जोसेफ, सहायक प्रबंधक देवप्रकाश कुर्रे और प्रबंध समिति के सदस्य     डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय, डॉ. श्वेता सोनवानी, डॉ. पंकज किशोर, मनीष मेजरवार, डॉ. राखी चैहान, गजेन्द्र डोंगरे, अश्वनी पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, स्वतंत्र रहंगडाले, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed