फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Recruitment of temporary yoga instructors in Chhattisgarh Yoga Commission applications invited November 15

CG News: छत्तीसगढ़ योग आयोग में अस्थायी योग प्रशिक्षकों की भर्ती, 15 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

Fri, 07 Nov 2025 04:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Nov 2025 04:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ योग आयोग ने विभिन्न छात्रावासों और आश्रमों में अस्थायी सेवा के लिए योग प्रशिक्षकों और योग विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने कुल 108 योग प्रशिक्षकों और 3 योग विशेषज्ञों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Recruitment of temporary yoga instructors in Chhattisgarh Yoga Commission applications invited November 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ योग आयोग ने विभिन्न छात्रावासों और आश्रमों में अस्थायी सेवा के लिए योग प्रशिक्षकों और योग विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने कुल 108 योग प्रशिक्षकों और 3 योग विशेषज्ञों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां दैनिक मानदेय के आधार पर की जाएंगी।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार अपने योग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियाँ पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन योग भवन, मकान क्रमांक 184, गृह निर्माण मंडल आवासीय कॉलोनी, धरमपुरा, रायपुर (पिन 492015) पते पर भेजे जाने हैं।
विज्ञापन


आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025, शाम 5:30 बजे तय की गई है। आयोग ने बताया कि पात्र उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 8839154331 या 6264203351 नंबर पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता और छात्रावास/आश्रमों की सूची से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जिला रायपुर की वेबसाइट https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा संबंधित जानकारी जिला बीजापुर कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed