फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Reaction on CG Naxalite encounter: cm sai Salute to soldiers, Vijay and Sao said finished by March 2026

नक्सली एनकाउंटर पर सीएम साय ने कहा: जवानों के साहस को सलाम!, विजय और साव बोले- मार्च 2026 तक होगा खात्मा

Wed, 21 May 2025 03:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 21 May 2025 03:48 PM IST
सार

BJP Leaders Reaction on CG Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में बुधवार को डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 28 नक्सली ढेर हुए हैं।

विज्ञापन
Reaction on CG Naxalite encounter: cm sai Salute to soldiers, Vijay and Sao said finished by March 2026
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

BJP Leaders Reaction on CG Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में बुधवार को डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 28 नक्सली ढेर हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान के बलिदान होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है। मामले में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम जवानों के साहस को नमन करते हैं। वहां पर तीन दिन से नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन खत्म होने पर सही आंकड़े आएंगे। नक्सलियों को शुरू से सरेंडर की अपील कर रहे हैं, अब नक्सलियों से सरेंडर को लेकर और अपील की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन




प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। 26 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। बड़े कैडर के नक्सली भी मारे गये हैं। डीआरजी के जवानों ने ये अद्मय साहस दिखाया है। मुठभेड़ के बाद ही पूरी तरह से मामला स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन


मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरा देश होगा नक्सल मुक्त:डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि,छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान तेजा गति से चल रहा है। हमारे सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ ठोस और मजबूत कार्रवाई कर रही है। नारायणपुर जिले के सरहदी इलाके में नक्सली मुठभेड़ की खबर आई है। इसमें दो दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हमारे सुरक्षा बल के जवान नक्सल उन्मूलन के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं, ताकि मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरा देश नक्सल मुक्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दे पर राजनीति कर रही है,यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत ने पहलगाम की घटना के बाद आतंक परस्त पाकिस्तान को कड़ा जवाब मिला है। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को पूरा किया। सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए। आज देश की जनता इन कार्रवाईयों से संतुष्ट है। देशभर में तिरंगा यात्राएं निकलकर सेना की कार्रवाई और मोदी सरकार के नेतृत्व पर खुशी जाहिर की है। कांग्रेस पार्टी को ऐसे मामले पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।

विस अध्यक्ष रमन सिंह ने दी बधाई
नारायणपुर में चल रहे ऑपरेशन में मारे गए 26 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं इस बड़े ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी के घायल होने के अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और विजय शर्मा को भी बधाई देता हूं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed