फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ravi Ghosh elected district president for the third time preparing to break factionalism and corner the BJP go

कोंडागांव: तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने रवि घोष, गुटबाजी तोड़ने और बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी तेज

Sat, 29 Nov 2025 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 08:01 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस द्वारा हाल ही में घोषित नई जिला अध्यक्ष सूची में कोंडागांव में एक बार फिर रवि घोष को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। यह उनका तीसरा कार्यकाल है।

विज्ञापन
Ravi Ghosh elected district president for the third time preparing to break factionalism and corner the BJP go
तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने रवि घोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस द्वारा हाल ही में घोषित नई जिला अध्यक्ष सूची में कोंडागांव में एक बार फिर रवि घोष को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले भी दो बार उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार स्थिति पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण है। संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और संगठनात्मक ढीलापन—ये सभी मुद्दे उनके सामने प्रमुख रूप से खड़े हैं। रवि घोष ने गुटबाजी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि “थोड़ा बहुत सुनने में आया है,” लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जल्द ही इसे खत्म करेंगे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जीत के बाद कई नेता फोन नहीं उठाते और कार्यकर्ताओं से दूरी बना लेते हैं, जिससे असंतोष बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हमेशा कार्यकर्ताओं से जुड़े रहते हैं और फोन कभी बंद नहीं करते।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोष का कहना है कि उन्होंने “बहुत सावन देखे हैं” और आपसी तालमेल के साथ कांग्रेस इस बार भी जीत की राह बनाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि जिले की नई कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में रखकर जल्द घोषित की जाएगी। घोष का जोर टीमवर्क पर रहा—“टीम बड़ी होती है, अकेला कोई बड़ा नहीं होता,” उन्होंने कहा। जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्ति के बाद घोष ने बीजेपी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। धान खरीदी में नई व्यवस्था को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नया पोर्टल इसलिए बनाया गया है ताकि सरकार कम धान खरीदे। उन्होंने यूरिया खाद के दामों में बढ़ोतरी और भाजपा की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


बिजली बिल के मुद्दे पर घोष ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की तुलना वर्तमान सरकार की 200 यूनिट योजना से करते हुए इसे अपर्याप्त बताया। स्मार्ट मीटर लगाने को भी उन्होंने जनता के लिए नई समस्या करार दिया। घोष ने गौठान में गोबर खरीदी, वनोपज और अन्य योजनाओं को बंद किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण जनता को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों पर वे राज्य नेतृत्व से चर्चा करेंगे और गांव-गांव में नुक्कड़ सभा व प्रदर्शनों के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed