फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rare Rape Case in chhattisgarh, minor boy raped by girl

Rare Rape Case: छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का दुर्लभ मामला, लड़की ने किया नाबालिग से रेप, मप्र में हुई घटना

Sat, 30 Jul 2022 03:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ दुष्कर्म व बंधक बनाने के अपराध में केस दर्ज किया है। घटना नवंबर 2021 की है।

विज्ञापन
Rare Rape Case in chhattisgarh,  minor boy raped by girl
शिकायत करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ से दुष्कर्म का अनूठा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जशपुर जिले की 22 साल की एक लड़की को नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लड़की ने छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के 17 साल के एक लड़के को मध्य प्रदेश के एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ दुष्कर्म व बंधक बनाने के अपराध में केस दर्ज किया है।  घटना नवंबर 2021 की है। लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 28 जुलाई 2022 को केस दर्ज किया। 
विज्ञापन

पीड़ित लड़के के पिता द्वारा कराई गई शिकायत के अनुसार उनका 17 साल का बेटे 8 नवंबर 2021 की रात लापता हो गया। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 के तहत 27 जुलाई 2022 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के ने पूछताछ में यह कहा
अपहृत लड़के ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी लड़की जूही डोम उसे बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के एक अज्ञात ईंट-भट्ठे पर ले गई थी। वहां उसने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। थाना पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी जूही डोम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed