फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ramanujganj scared of dog terror eight people including a two year old innocent bitten in Balrampur Ramanujgan

बलरामपुर रामानुजगंज: कुत्तों के आतंक से सहमा रामानुजगंज, दो वर्ष के मासूम समेत आठ लोगों का काटा

Tue, 08 Jul 2025 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Jul 2025 08:16 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में कुत्तों के आतंक से आज फिर पूरा रामानुजनगंज दहल गया। दो वर्ष के मासूम सहित आठ से अधिक लोगों को कुत्ता ने काटा।

विज्ञापन
Ramanujganj scared of dog terror eight people including a two year old innocent bitten in Balrampur Ramanujgan
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में कुत्तों के आतंक से आज फिर पूरा रामानुजनगंज दहल गया। दो वर्ष के मासूम सहित आठ से अधिक लोगों को कुत्ता ने काटा। सबसे खतरनाक तरीके से कुत्ता दो वर्षीय मासूम के गर्दन में काट दिया जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई सभी घायल को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया जहां सभी का प्राथमिक इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से लगातार रामानुजगंज में कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है। आज तो कुत्ता के आतंक से सभी लोग सहम गए। 12 बटालियन मुख्यालय में कुत्ता घुसकर बटालियन परिवार के 2 वर्षीय मासूम अनीशा शांडिल्य पिता जयप्रकाश  के गर्दन में काटा। वही आयुष पिता रामप्रताप उम्र 5 वर्ष,आकाश निराला पिता नरेश निराला उम्र 30 वर्ष को भी काट कर घायल कर दिया। सागर गैस एजेंसी में कार्य करने वाले सूरज अग्रवाल पानी पीने जा रहे थे इसी दौरान कुत्ता के द्वारा काट लिया गया। 
विज्ञापन


वहीं वार्ड क्रमांक 13 के विजय रवि उम्र 50 वर्ष को भी कुत्ता ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वार्ड क्रमांक 13 के ही संतोष ठाकुर की 9 वर्षीय बच्ची हिमांशी ठाकुर को कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया। शंकरगढ़ से जिला न्यायालय में पेशी में आए ग्रामीण को भी कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया वह स्कूल से जा रहे बच्चे को बाह में बुरी तरीका से कटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि इसके उचित समाधान के लिए नगर पालिका को उचित कदम उठाने के निर्देश देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक शिकार हो रहे बच्चे 
कुत्ता काटने से सबसे अधिक घायल छोटे बच्चे हो रहे हैं आज आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ता ने काटा जिसमें चार बच्चे शामिल है जितने भी बच्चे को कुत्ता के द्वारा काटा गया बहुत ही खतरनाक तरीके से काटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed