फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ramanujganj Nagar Panchayat became Municipality

CG: रामानुजगंज नगर पंचायत नगर बना पालिका, इससे पहले 1941 में दिया गया था यह दर्जा; 1993 में हुआ था बदलाव

Thu, 26 Dec 2024 07:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Dec 2024 07:30 PM IST
सार

आजादी के पूर्व स्टेट जमाने में रामानुजगंज को नगर पालिका का दर्जा 1941 में दिया गया था, जिसके बाद 1992 तक रामानुजगंज नगर पालिका ही रहा। 1993 से यह नगर पंचायत हो गया, जिसके बाद से ही अब तक यह नगर पंचायत था। रामानुजगंज नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो सकी थी। 
 

विज्ञापन
Ramanujganj Nagar Panchayat became Municipality
विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज 31 वर्ष के बाद दोबारा नगर पंचायत रामानुजगंज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिका घोषित किया गया। नगर पालिका क्षेत्र रामानुजगंज की सीमा नगर पंचायत रामानुजगंज की सीमा ही रहेगी। रामानुजगंज के नगर पालिका बनने की खबर फैलने के साथ ही नगर में जमकर आतिशबाजी हुई एवं लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आजादी के पूर्व स्टेट जमाने में रामानुजगंज को नगर पालिका का दर्जा 1941 में दिया गया था, जिसके बाद 1992 तक रामानुजगंज नगर पालिका ही रहा। 1993 से यह नगर पंचायत हो गया, जिसके बाद से ही अब तक यह नगर पंचायत था। रामानुजगंज नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो सकी थी। नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में रमन अग्रवाल के द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत के सभी पार्षदों के सर्वसम्मति से अपने पहले कार्यकाल में नगर पालिका बनने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। 
विज्ञापन


वहीं, अपने दूसरे कार्यकाल में भी नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका बनने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में तीन बार नगर पालिका बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के अथक प्रयासों से रामानुजगंज नगर पंचायत नगर पालिका के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा घोषित किया गया। सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बाद रामानुजगंज बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में रहा है। यहां पर आजादी से पहले जहां नगर पालिका थी। वहीं, आजादी के पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं थाना भी स्थापित किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने रामानुजगंज नगर पंचायत को नगर पालिका घोषित करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम का आभार माना उन्होंने कहा कि मेरे 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान दो बार जन भावनाओं के अनुरूप नगरपालिका बनाने के लिए सभी पार्षदों के सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था। आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 31 वर्षों के बाद रामानुजगंज का सम्मान फिर से लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed