{"_id":"648dc40e80f218a601063af8","slug":"raman-wrote-a-letter-to-union-agriculture-minister-said-open-pm-crop-insurance-scheme-portal-for-l-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व CM रमन ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा खत: कहा- सीमित अवधि के लिए खोलें PM फसल बीमा योजना पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व CM रमन ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा खत: कहा- सीमित अवधि के लिए खोलें PM फसल बीमा योजना पोर्टल
Sat, 17 Jun 2023 08:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:03 PM IST
सार
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिखा है। खत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल को खोलने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने सीमित अवधि के लिए पोर्टल को खोलकर विगत वर्षों के बीमित कृषकों के बीमा रिकार्ड में सुधार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिखा है। खत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल को खोलने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने सीमित अवधि के लिए पोर्टल को खोलकर विगत वर्षों के बीमित कृषकों के बीमा रिकार्ड में सुधार करने का आग्रह किया है। ताकि राजनांदगांव जिले के वंचित किसानों को केंद्र की इस जनहितकारी योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इसके पूर्व केंद्र सरकार की ओर से कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के हित में ऐसा फैसला भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुआ है। मोदी सरकार में हर वर्ष समर्थन मूल्य की वृद्धि हुई जबकि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो कभी उन्हें एमएसपी बढ़ाना याद नहीं आया। उन्होंने केंद्र सरकार के बढ़ाए गए समर्थन मूल्य और छत्तीसगढ़ शासन के समर्थन मूल्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस धान का समर्थन मूल्य 1360 रुपए था, वो अभी बढ़ाकर 2183 हो गया है। साथ ही उड़द दाल की एमएसपी बढ़कर 6950 प्रति क्विंटल, मक्के की एमएसपी में 128 की वृद्धि, मूंग में सर्वाधिक एमएसपी 803 प्रति क्विंटल बढ़ा है। मुंग एमएसपी 8558 हो गया है। यह निश्चित रूप से किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन