फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh claimed to form the government in Rajnandgaon

Rajnandgaon: रमन सिंह ने सरकार बनाने का किया दावा, बोले- प्रदेश में 50 से 55 सीटों के साथ सत्ता में आएगी भाजपा

Mon, 20 Nov 2023 06:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांंदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांंदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 06:22 PM IST
सार

भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी, बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, मुख्यमंत्री कौन होगा विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव होगा विधायक दल की बैठक में पहले दिन ही तय हो जाएगा।

विज्ञापन
Raman Singh claimed to form the government in Rajnandgaon
पूर्व सीएम रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां शहर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री ने शिरकत कि पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव से भारी मतों से जीत का दावा किया इसके साथ ही प्रदेश में भी स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।

विज्ञापन

 

सनसिटी स्थित अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मतदान हो गया है, उत्सुकता पूरे प्रदेश में है तीन दिसंबर को मतगणना भी हो जाना है मगर जैसे समाचार मिल रहे हैं और अलग-अलग विधानसभाओं से जो बातचीत हो रही चर्चा हो रही है वह बहुत ही उत्साह जनक नतीजे सामने आ रहे हैं। आज की तारीख में मैं यह कह सकता हूं की 90 सीटों में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है।  आप कोई शंका किसी के मन में नहीं  है, करीब करीब 50 से 55 सीट के ऊपर भारतीय जनता पार्टी जीत जाएगी यह सुनिश्चित हो चुका है। 

विज्ञापन

 


भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी, बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, मुख्यमंत्री कौन होगा विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव होगा विधायक दल की बैठक में पहले दिन ही तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं राजनांदगांव विधानसभा सीट से अपनी जीत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है, पहले भी जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है अभी तक जितने चुनाव में जितने वोटो का अंतर था इस चुनाव में उससे ज्यादा वोटो के अंतर से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव में जीत रही है। 

 

वहीं उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर पूछे गए सवाल में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएस सिंहदेव चूक गए, पांच साल पहले इसी बात को दमदारी से बोले रहते जब उनका बहुमत आया था तब वह मुख्यमंत्री बनते, उनको साढ़े चार साल तक घूमा कर रखा। रमन सिंह ने कहा कि 15 दिन के लिए डिप्टी सीएम बना दिया गया अब तो सरकार नहीं बन रही है तब जोर मार रहे हैं।  पहले जोर मार दिए रहते तो अभी मुख्यमंत्री रहते। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed