फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman reaction on Bhupesh comment regarding Dantewada Naxal attack

दंतेवाड़ा नक्सल घटना पर राजनीति: रमन ने भूपेश के बयान पर किया पलटवार,कहा- शहादत और शौर्य की तुलना नहीं कर सकते

Thu, 27 Apr 2023 07:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 07:00 PM IST
सार

दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की नक्सल घटना प्रदेश के लिए बहुत ही दुखद और कठिन समय है। 

विज्ञापन
Raman reaction on Bhupesh comment regarding Dantewada Naxal attack
सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा  कि दंतेवाड़ा की नक्सल घटना प्रदेश के लिए बहुत ही दुखद और कठिन समय है। छत्तीसगढ़ के 11 परिवारों के घर में मातम छाया हुआ है। उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस नक्सली हमले में किसी परिवार ने अपना बेटा, भाई, और किसी ने पति खोया है। ऐसे शोक के क्षण में मुख्यमंत्री बघेल राजनीति कर रहे हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण।  
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि पहले और आज की स्थिति की तुलना नहीं की जा सकती। शहादत तो शहादत होती है। अपनी बहादुरी से छत्तीसगढ़ के जवान पहले भी लड़ते थे और आज भी  लड़ते हुए शहीद हुए हैं। शहीदों की तुलना नहीं की जा सकती और ना ही पुलिस के शौर्य को तौला जा सकता है। बस्तर से सरगुजा तक क्या स्थिति थी, वो जनता को याद है। जब सरगुजा में दिन में निकलना कठिन हो जाया करता था, किस प्रकार पूरा बस्तर प्रभावित था। आज जो परिस्थिति में बदलाव आया है, वह हमारी पुलिस जवान के साहस एवं शौर्य की वजह से बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश ने आज दंतेवाड़ा ने पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा था कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए थे। पहले कैंप में बिना लड़े शहीद हो जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed