फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ram temple construction ruckus over donation congress ts singh deo ask numeration congress bjp transparency

चंदे का हिसाब दो: छत्तीसगढ़ के मंत्री सिंहदेव ने मांगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का लेखा-जोखा, भाजपा ने कहा-पहले 101 करोड़ दो

Sun, 06 Dec 2020 01:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Dec 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
ram temple construction ruckus over donation congress ts singh deo ask numeration congress bjp transparency
टीएस सिंह देव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

छत्तीसगढ़ में अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा हुए चंदे का हिसाब मांगा है। उनका कहना है कि चंदे का पूरा लेखा-जोखा देश के सामने आना चाहिए। उधर भाजपा ने कहा है कि हिसाब मांगने से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार मंदिर निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये दे। 

विज्ञापन


सिंह देव ने पूछा-हिसाब देने में परेशानी क्या है?
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, 'चंदे का पूरा हिसाब देश के सामने आना चाहिए। हिसाब मांगना गलत नहीं है। इस पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। किसी को भी हिसाब देने में क्या परेशानी है। पहले भी पारदर्शिता की मांग उठती रही है। चंदे के तौर पर एकत्रित हुए पैसे कहां खर्च हो रहे हैं। देश में सात लाख के आसपास गांव हैं, बताएं गांवों से कितना पैसा मिला और कितना राम मंदिर न्यास को दिया गया। हमारी सरकार भी मंदिर ट्रस्ट को सहयोग देगी।'
विज्ञापन



कांग्रेस ने पूछा-किस हैसियत से चंदा जुटा रहे हैं संघ के नेता
संघ के नेताओं द्वारा मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा किए जाने पर सवाल पूछते हुए कहा कि वे किस हैसियत से यह एकत्रित करने जा रहे हैं। मंदिर का निर्माण अदालत के आदेश पर बनी समिति के नेतृत्व में हो रहा है। निर्माण के लिए चंदे के तौर पर एकत्र हुए हजारों करोड़ रुपये किसके पास हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा है कि अदालत के निर्देश पर बनी समिति ने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए अपने बैंक खाते को सार्वजनिक किया है। जो श्रद्धालु निर्माण में सहयोग करना चाहते हैं वे इस खाते में सीधा सहयोग कर सकते हैं। आरएसएस किस हैसियत से मंदिर के नाम पर चंदा एकत्रित करने जा रही है? उसे किसने चंदा एकत्रित करने के लिए अधिकृत किया है? भाजपा और आरएसएस के लोग बताएं कि मंदिर के नाम पर एकत्रित हजारों करोड़ रुपये कहां गए? 


भाजपा बोली-पहले 101 करोड़ रुपये दे छग सरकार
उधर छग के भाजपा नेता ने राज्य सरकार से 101 करोड़ रुपये देने की मांग की है। छग के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जनता कांग्रेस को रामभक्त नहीं मानती है। छत्तीसगढ़ सरकार चंदाखोरी का आरोप लगा रही है तो उसे सबसे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed