फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajnath Singh said the world can destabilise India under the leadership of PM Modi

मोदी के रहते कोई ताकत भारत को नहीं तोड़ सकती: राजनाथ सिंह

Sun, 06 Nov 2016 01:48 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला/ दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला/ दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh said the world can destabilise India under the leadership of PM Modi
- फोटो : ANI

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के पीएम रहते कोई ताकत भारत को नहीं तोड़ सकती। शनिवार को रायपुर पहुंचे राजनाथ ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभर रही अर्थव्यवस्था है,ऐसे में कुछ ताकतें भारत की तरक्की से कुंठित हैं और भारत को अस्थिर करना चाहती हैं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर पकिस्तान पर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि वह यकीन दिलाना चाहते हैं कि यह सरकार भारत का मस्तक कभी झुकने नहीं देगी। आज भारत तेजी के साथ तरक्की कर रहा है। सार्वाधिक तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था अगर किसी देश की है तो वह भारत की है। कुछ देशों को इससे जलन हो रही है। वह भारत को अस्थिर करना चाह रहे हैं। भारत को कमजोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि शायद वह इस हकीकत को नहीं समझ रहा है कि आतंकवाद बहादुरों का नहीं कमजोरों का हथियार होता है। सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ने देखा कि किस तरह से हमारी सेना के जवानों को चोरी से मारा गया। लेकिन बाद में हमारे सेना के जवानों ने जो करिश्माई काम किया है वह सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में नक्सलवाद पर राजनाथ ने कहा कि नक्सली हिंसा का रास्ता खुद छोड़ दें नहीं तो उनको इस रास्ते को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र सरकार से जितनी सुविधा की जरूरत होगी,केंद्र देगा। उन्होंने कहा कि चीन में माओवाद का भविष्य समाप्त हो चुका है। छत्तीसगढ़ में माओवाद के भविष्य को बनाने का प्रयास हो रहा है। यह नहीं चलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में बेहतर काम कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed