{"_id":"64a19b02870c3d57a30c7565","slug":"rajnandgaon-crime-woman-arrested-for-stealing-jewelry-from-jewelry-showroom-in-rajnandgaon-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon Crime: ज्वेलरी शोरूम से खरीदने के बहाने गहने लेकर भागी महिला, पुलिस ने घेराबंदी कर भिलाई में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon Crime: ज्वेलरी शोरूम से खरीदने के बहाने गहने लेकर भागी महिला, पुलिस ने घेराबंदी कर भिलाई में पकड़ा
Sun, 02 Jul 2023 09:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Jul 2023 09:13 PM IST
सार
पुलिस में महिला के कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण कीमत 31 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक महिला ज्वेलरी शोरूम से गहने लेकर भाग निकली। वह खरीदने के बहाने शोरूम में पहुंची थी। इसके बाद गहने उठाए और स्कूटी से भाग निकली। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसका पीछा किया और रविवार को भिलाई में पकड़ लिया। महिला से चोरी किए गए गहने भी बरामद हो गए हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के हलवाई लाइन में राधिका सोनी की रमेश ज्वेलर्स के नाम की ज्वेलरी शॉप है। वहां एक जुलाई की सुबह करीब 11 बजे एक महिला आभूषण खरीदने के बहाने आई और सोने की नाक की फुल्ली और बच्चों का चांदी का कड़ा चोरी कर स्कूटी से भाग निकली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच शुरू की तो महिला दुर्ग-भिलाई की ओर जाती दिखाई दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम भिलाई पहुंची और खुर्सीपार के पास घेराबंदी कर आरोपी अकुला मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस में महिला के कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण कीमत 31 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन