फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajesh Ravani Famous YouTuber professional truck driver received praise from Anand Mahindra

राजेश रवानी: चर्चित यूट्यूबर, पेशा ट्रक ड्राइवर, आनंद महिंद्रा से मिली तारीफ, 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर

Mon, 06 May 2024 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 May 2024 02:33 PM IST
सार

राजेश रवानी ने बताया कि मैं 2021 से यूट्यूब में वीडियो बनाकर ट्रक ड्राइवरों की जिंदगी के बारे में बताते आ रहा हूं, लेकिन जब मेरे 23 वर्षीय पुत्र सागर रवानी का 2022 से सोशल मीडिया हैंडल करने में साथ मिला तो मेरे फॉलोअर की संख्या तेजी से बढ़ी।

विज्ञापन
Rajesh Ravani Famous YouTuber professional truck driver received praise from Anand Mahindra
राजेश रवानी, ट्रक ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के चर्चित यूट्यूबर राजेश रवानी सिलीगुड़ी से नागपुर के 1500 किलोमीटर यात्रा के दौरान रामानुजगंज के रिंग रोड में रुके जहां उन्होंने अपने चाहने वालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरे 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं मुझे लाखों रुपये की आमदनी भी होती है। मैंने अपना मूल पेशा नहीं छोडा है। अपने ड्राइवर साथियों की परेशानियां, कठिनाइयां एवं संघर्ष को मुझे दिखाना अच्छा लगता है।

विज्ञापन

 

47 वर्षीय राजेश रवानी अपने खुद की खरीदी कंटेनर में मैगी लोड कर सिलीगुड़ी से नागपुर जा रहे थे। राजेश रवानी को फॉलो करने वाले अमित गुप्ता एवं पियूष गुप्ता उनके रामानुजगंज आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वे झारखंड बॉर्डर क्रॉस कर छत्तीसगढ़ पहुंचे तो तत्काल अमित गुप्ता एवं पियूष गुप्ता एवं अन्य लोग मिलने पहुंचे एवं उनकी सादगी सरलता के साथ बनाए जाने वाले वीडियो की जमकर सराहना की। रिंग रोड में राजेश रवानी अपने पुत्र सागर रवानी के साथ रुके थे जहां बड़ी संख्या में चाहने वाले मिलने पहुंचने लगे सभी ने उनके साथ सेल्फी खींचाई एवं उनके सभी वीडियो की सराहना की। 

विज्ञापन

 

राजेश रवानी ने बताया कि मैं 2021 से यूट्यूब में वीडियो बनाकर ट्रक ड्राइवरों की जिंदगी के बारे में बताते आ रहा हूं, लेकिन जब मेरे 23 वर्षीय पुत्र सागर रवानी का 2022 से सोशल मीडिया हैंडल करने में साथ मिला तो मेरे फॉलोअर की संख्या तेजी से बढ़ी। मैं पहले जहां दूसरे का ट्रक चलाता था वहीं अभी पांच माह पहले खुद का कंटेनर खरीदा हूं जिसे मैं एवं मेरा पुत्र दोनों मिलकर चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने बताया था अपनी प्रेरणा

आनंद महिंद्रा ने राजेश रवानी को अपनी प्रेरणा बताते हुए लिखा था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपकी उम्र कितनी है, आपका पेशा कितना मामूली है। नई तकनीक को अपनाने और खुद को नया रूप देने में कभी भी देर नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed