फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raja Dharmendra Singh and District President Rajesh Rathore joined BJP in Sakti district.

कांग्रेस को बड़ा झटका: चुनाव से पहले राजा धर्मेन्द्र सिंह और जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने थामा भाजपा का दामन

Mon, 18 Mar 2024 07:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 07:37 PM IST
सार

 कांग्रेस का दामन छोड़ सक्ति के राजा धर्मेन्द्र सिंह और जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी झटका माना जा रहा है।    

विज्ञापन
Raja Dharmendra Singh and District President Rajesh Rathore joined BJP in Sakti district.
राजा धर्मेन्द्र सिंह और जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस का दामन छोड़ सक्ति के राजा धर्मेन्द्र सिंह और जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां से नेता प्रतिपक्ष चरण दासमहंत को भी बड़ा झटका लगेगा क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

 

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार- प्रसार में जुटे हुए हैं। आज सोमवार को सक्ति जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मलेन कार्यक्रम रखा गया था जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। 

विज्ञापन

 

वित्त मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का एक ही नारा है कि इस बार फिर से मोदी सरकार, 400 सीटो से पार के लक्ष्य को पूरा करना है। सभी भाजपा के नेता कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं के बीच पहुंचे और मोदी की गारंटी, मोदी के द्वारा चलाए जा रहे जनहित जन कल्याणकारी योजना के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को चुनाव में जीत दिलाने में जीतोड़ मेहनत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed