{"_id":"63b671d266c7f63d8753463c","slug":"woman-dead-body-found-tied-to-tree-in-korba-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोरबा में पेड़ से बंधा मिला खून से लथपथ महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोरबा में पेड़ से बंधा मिला खून से लथपथ महिला का शव, हत्या की आशंका
Thu, 05 Jan 2023 12:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला का शव खून से लथपथ पेड़ से बंधा मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोरबा के दीपका थाना इलाके के गांव तिवरता-झाबर मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से लगे कोसाबाड़ी नर्सरी में एक महिला का शव खून से लथपथ पेड़ से बंधा मिला।
महिला का शव पेड़ से बंधा मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी दीपका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने महिला की पहचान झाबर गांव के आमापारा मोहल्ले की रहने वाले शंकर कंवर की पत्नी जैत कुंवर (44) के रूप में हुई है।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला की चप्पल और चूड़ी का टुकड़ा मिला है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। चेहरा खून से लथपथ है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
दीपका पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सिर पर चोट को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।