{"_id":"6578e4b6d3a5c5222006792a","slug":"vishnu-deo-sai-will-take-oath-as-chief-minister-today-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG CM Oath Ceremony: विष्णुदेव साय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG CM Oath Ceremony: विष्णुदेव साय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता करेंगे शिरकत
Wed, 13 Dec 2023 04:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 13 Dec 2023 04:29 AM IST
सार
राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर दो बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर मंथन चल रहा है। इसका इंतजार प्रदेश की जनता को भी है, हालांकि मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर मंथन जारी है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
विष्णुदेव साय को रविवार को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साय ने भगवान राम से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रायपुर पंडरी स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद साय नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।