फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Tennis academy built in Chhattisgarh inaugurated by CM Baghel

Raipur: छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी, CM बघेल ने किया लोकार्पण, चार एकड़ में 17.5 करोड रुपए की लागत से तैयार

Wed, 27 Sep 2023 06:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Sep 2023 06:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार विश्वस्तरीय खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Tennis academy built in Chhattisgarh inaugurated by CM Baghel
छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में पहली बार टेनिस अकादमी बना है। सीएम भूपेश ने इसका वर्चुअल लोकार्पण किया है। तीन हजार की दर्शक क्षमता के साथ चार एकड़ क्षेत्र में 17.75 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के लिए कई सुविधाएं हैं। वहीं खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, कैंटीन जैसी व्यवस्था भी है। ढाई हजार खिलाड़ी एक साथ बैठकर नजारा देख सकते हैं। यह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पास एकेडमी को बनाया गया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार विश्वस्तरीय खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के बाद अब सीएम भूपेश ने टेनिस अकादमी का लोकार्पण किए हैं। यह 17.15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार ये टेनिक अकादमी छत्तीसगढ़ की पहली और सबसे बड़ी अकादमी होगी।

विज्ञापन
 

चार एकड़ क्षेत्र में स्थापित की गई टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी को तीन मुख्य हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला भाग एडमिन बिल्डिंग है यह तीन मंजिला है। इसमें रूम, हॉल, जिम, वीआईपी लाउंज के साथ ही मीडिया सेंटर के साथ ही 500 की दर्शक क्षमता के साथ कई सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हिस्से में अकादमी की हास्टल बिल्डिंग है। यह भी तीन मंजिला है जिसमें कार्यालय, अधीक्षक रूम, पार्किंग, किचन, डायनिंग जैसी अनेक सुविधाएं होगी। तीसरे हिस्से में मुख्य स्टेडियम है, जहां ढाई हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।


टेनिस अकादमी की विशेषताएं

टेनिस एकेडमी को चार एकड़ में बनाया गया है।  
टेनिक अकादमी 17.15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई। 
एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट।
पांच प्रेक्टिस कोर्ट बनाए गए हैं।
ढाई हजार दर्शक एक साथ बैठकर देख सकेंगे नजारा ।
बढ़ेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के अवसर।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पास अंतिम चरण में काम। 
टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए अल्ट्रा कुशन नौ लेयर सिंथेटिक सरफेस उपयोग किया गया है।
मुख्य टेनिस कोर्ट की दर्शक क्षमता दो हजार और मुख्य भवन अंतर्गत व्हीआईपी दर्शक क्षमता 500 रखी गई है।
दर्शक बैठक व्यवस्था के लिए स्टेडियम चेयर है।
स्टेडियम अंतर्गत कुल वाहन पार्किंग क्षमता 150 नग रखी गई है।
खिलाडियों के लिए हॉस्टल में 92 खिलाडियों के रुकने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed