फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Sukma: Naxalites attacked the police party

Sukma : नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए हमलावर, जवान सुरक्षित

Fri, 29 Dec 2023 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 06:53 AM IST
सार

वहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों को आता देख उनके ऊपर हमला कर दिया। जवानों ने भी बिना देर किए नक्सलियों के ऊपर जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दी। जवानों की फायरिंग के बाद नक्सली फरार हो गए। 

विज्ञापन
Sukma: Naxalites attacked the police party
demo pic... - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर, सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र अंतर्गत मोरपल्ली के जंगलों के आस पास नक्सलियों की सूचना पर जवानों की एक पार्टी को वहां रवाना किया गया था। वहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों को आता देख उनके ऊपर हमला कर दिया। जवानों ने भी बिना देर किए नक्सलियों के ऊपर जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दी। जवानों की फायरिंग के बाद नक्सली फरार हो गए। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 201 वाहिनी कोबरा एवम जिला बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा मोरपल्ली के पास सुरक्षा बलों को हानि पहुंचाने के लिए बीजीएल सेल से हमला किया गया किंतु सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों को इसका मुंह तोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन


जवानों के नक्सलियों पर भारी पड़ने पर नक्सली जंगल में पहाड़ियों का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को अपने कब्जे में लेकर गहन सर्च किया गया। सर्चिंग उपरांत सभी टीमें सकुशल कैंप वापस आ गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed