फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Stopping government program CM got ambulance stuck in traffic out in Raipur

Raipur: शासकीय कार्यक्रम रोक सीएम ने ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस को निकलवाया, मंच से की रास्ता देने की अपील

Wed, 27 Sep 2023 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Sep 2023 06:56 PM IST
सार

सीएम भूपेश आज बुधवार को शासकीय कार्यक्रम में तात्यापारा के नवीन मार्केट में लोक निर्माण विभाग के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से देखा कि एक एंबुलेंस जाम में फंस गई है।

विज्ञापन
Stopping government program CM got ambulance stuck in traffic out in Raipur
सीएम ने ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस को निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में बुधवार को ट्रैफिक में फंसी एक एंबुलेंस को खुद सीएम भूपेश बघेल ने निकलवाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर खड़े होकर एम्बुलेंस को रास्ता दिलवाया। इसके बाद फिर मंच पर बैठ गए। सीएम भूपेश ने मानवता की मिसाल पेश की है। शासकीय कार्यक्रम को छोड़कर ट्रेफिक में फंसे एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सीएम भूपेश आज बुधवार को शासकीय कार्यक्रम में तात्यापारा के नवीन मार्केट में लोक निर्माण विभाग के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से देखा कि एक एंबुलेंस जाम में फंस गई है। उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। जैसे ही सीएम की नजर एंबुलेंस पर पड़ी उन्होंने अपने प्रोटोकॉल को तोड़ते  हुए तुरंत कार्यक्रम को रोकने का इशारा किया।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने खुद ही अपनी कुर्सी छोड़कर एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील करने लगे। मुख्यमंत्री के खड़े होने के बाद तुरंत ही गाड़ियों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया इसके बाद मुख्यमंत्री वापस अपनी कुर्सी पर बैठे और कार्यक्रम शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed