फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Royal bath and huge procession in Rajim on Mahashivratri today, CM will participate

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राजिम में शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा आज, सीएम साय करेंगे शिरकत

Sun, 15 Feb 2026 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:34 AM IST
सार

राजिम, महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में विख्यात है, जहां राजीवलोचन (विष्णु) और कुलेश्वर (शिव) का संयुक्त धाम स्थित है।

विज्ञापन
Royal bath and huge procession in Rajim on Mahashivratri today, CM will participate
राजिम कुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इस दौरान शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

विज्ञापन


तीन नदियों के संगम पर बसा है  राजिम
बता दें कि राजिम, महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में विख्यात है, जहां राजीवलोचन (विष्णु) और कुलेश्वर (शिव) का संयुक्त धाम स्थित है। लोकविश्वास है कि यह संगम प्रयाग के समान पवित्र है, जहाँ पर्वस्नान, दान, तर्पण और पिण्डदान जैसे संस्कारगत धार्मिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाला यह मेला सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जिसे अब राजिम कुंभ (कल्प) के रूप में राष्ट्रीय पहचान मिली है। 
विज्ञापन


साधु- संतों का होगा जमावड़ा
मेले के दौरान देशभर से नागा साधु-सन्यासी, विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत, महामण्डलेश्वर और अन्य धर्माचार्य राजिम पहुंचते हैं। इस अवधि में यज्ञ, धर्म-प्रवचन, भजन-कीर्तन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

       
आस्था, परंपरा और संस्कृति का केंद्र है राजिम
राजिम कुंभ (कल्प) मेला ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक पर्यटन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित किया है। यह आयोजन आस्था, परंपरा और संस्कृति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक शांति का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed