फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Rani Vibha Singh hits back at Rahul Gandhi

'भूल चुके हैं इतिहास': रानी विभा सिंह का पलटवार, राजनीति के चक्कर में पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी

Mon, 29 Apr 2024 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

विभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के राजा महाराजाओं का अपमान कर रहे हैं, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इन राजाओं और महाराजाओं ने देश के लिए कितने बलिदान और योगदान दिए हैं।

विज्ञापन
Rani Vibha Singh hits back at Rahul Gandhi
रानी विभा सिंह, देवव्रत सिंह की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैम पित्रोदा के विरासत कर कानून और हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राजा महाराजाओं की संपत्ति को लेकर दिए बयान के बाद खैरागढ़ रियासत की बहू और राजा देवव्रत सिंह की पत्नी विभा देवव्रत ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने देश के राजा और महाराजाओं का अपमान किया है। जनता की संपत्ति छीनना और उन्हें परेशान करना यह सरासर गलत है। 

विज्ञापन

 

विभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के राजा महाराजाओं का अपमान कर रहे हैं, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इन राजाओं और महाराजाओं ने देश के लिए कितने बलिदान और योगदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास और देश को भी भूल चुके हैं। उन्हें अपनी राजनीति के आगे कुछ याद नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विभा सिंह ने कहा कि मैं खैरागढ़ रियासत की बहू हूं। मेरे दादा ससुर स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी रानी पद्मावती ने महल और देश की संपत्ति को बचाने के लिए कई बार दान किया है। उन्होंने जिस महल को दान किया है आज वह इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के नाम से विख्यात है। यहां देश-विदेश के छात्र पढ़ने आते हैं और इस वजह से खैरागढ़ का नाम रोशन होता है। कांग्रेस जिस तरह से अपमान कर रही है उसे लगता है कि कांग्रेस महिलाओं के अपमान के साथ ही देश के पूर्वजों का भी अपमान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed