फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Rajiv Gandhi Shelter Scheme Permanent lease will be given to the eligible raipur Collector  gave instructions

Raipur News: राजीव गांधी आश्रय योजना के पात्रों को मिलेगा स्थाई पट्टा, यह होगी शर्त, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Tue, 14 Feb 2023 02:15 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 02:15 PM IST
सार

राजीव गांधी आश्रय योजना के पात्रों को स्थाई पट्टा देने के निर्देश कलेक्टर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को दिए है। इसके लिए अपात्र आवेदनों का दोबारा परीक्षण किया जाएगा। पट्टे के लिए शुल्क भी निर्धारित किए हैं।

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Shelter Scheme Permanent lease will be given to the eligible raipur Collector  gave instructions
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजीव गांधी आश्रय योजना के संबंध में बैठक करते कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजीव गांधी आश्रय योजना के संबंध में समस्त प्राधिकृत अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिलाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि छह सौ वर्ग फीट तक की जमीन पर रहने वाले लोगों को पट्टा दिया जाएगा। वर्षों से काबिज या मकान बनाकर रहने वाले लोगों को 15 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कि दर से नौ हजार विकास शुल्क देना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपात्र हुए आवेदनों का पुनः प्राथमिकता से परीक्षण कर ले।
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि पट्टा वितरण की कार्रवाई जल्द की जाए और प्रत्येक जोनवार राजीव गांधी आश्रम पट्टा योजना के संबंध में शिविर लगाया जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पट्टा वितरण की कार्यवाही के संबंध में मंगलवार सुबह रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप सिंह जुनेजा, विकास उपाध्याय और एमआईसी सदस्य शिवकुमार मेनन ने कलेक्टर से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तार से चर्चा भी की है। इसदौरान रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर समेत कई अधिकारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed