फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: Priyanka Gandhi asked for votes in Dhamtari

Raipur : धमतरी में प्रियंका गांधी ने मांगे वोट, कहा- धर्म के आधार पर नहीं सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस

Wed, 08 Nov 2023 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 01:26 AM IST
सार

आमसभा में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी भी उपस्थित रहीं। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में सर्वप्रथम कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताया।

विज्ञापन
Raipur: Priyanka Gandhi asked for votes in Dhamtari
मंच पर प्रियंका... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के अटल बिहारी स्टेडियम में पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिले की तीनों विधानसभा कुरूद, सिहावा और धमतरी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। आमसभा में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में सर्वप्रथम कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा और कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। प्रदेश में किसानों से जिस मूल्यों में धान खरीदी जा रही है उतना अन्य किसी प्रदेश में नही खरीदी जा रही। मोदी जी कहते है कि धान खरीदी का पैसा वो दे रहे हैं ये गलत है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश में जहा भाजपा की सरकार है वहां आज भी 1200 -1400 रुपये में धान खरीदी जा रहा है। ये जो धान खरीदी के पैसे मिल रहे हैं वो केंद सरकार नही प्रदेश सरकार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस किसी धर्म जाति के आधार पार चुनाव नही लड़ती। कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है। धर्म को लेकर दंगा फसाद होने से किसी भी नेता को नुकसान नही होता है। नुकसान होता है तो बस आम लोगो को, किसानों को। नेता को कुछ नही होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed