{"_id":"654a967b5a73b6edda002643","slug":"raipur-priyanka-gandhi-asked-for-votes-in-dhamtari-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur : धमतरी में प्रियंका गांधी ने मांगे वोट, कहा- धर्म के आधार पर नहीं सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur : धमतरी में प्रियंका गांधी ने मांगे वोट, कहा- धर्म के आधार पर नहीं सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस
Wed, 08 Nov 2023 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:26 AM IST
सार
आमसभा में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी भी उपस्थित रहीं। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में सर्वप्रथम कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताया।
विज्ञापन
मंच पर प्रियंका...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के अटल बिहारी स्टेडियम में पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिले की तीनों विधानसभा कुरूद, सिहावा और धमतरी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। आमसभा में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में सर्वप्रथम कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा और कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। प्रदेश में किसानों से जिस मूल्यों में धान खरीदी जा रही है उतना अन्य किसी प्रदेश में नही खरीदी जा रही। मोदी जी कहते है कि धान खरीदी का पैसा वो दे रहे हैं ये गलत है।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में जहा भाजपा की सरकार है वहां आज भी 1200 -1400 रुपये में धान खरीदी जा रहा है। ये जो धान खरीदी के पैसे मिल रहे हैं वो केंद सरकार नही प्रदेश सरकार दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस किसी धर्म जाति के आधार पार चुनाव नही लड़ती। कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है। धर्म को लेकर दंगा फसाद होने से किसी भी नेता को नुकसान नही होता है। नुकसान होता है तो बस आम लोगो को, किसानों को। नेता को कुछ नही होता।